सोशल मीडिया के इस दौर में रोज़ाना हम देश और दुनिया की तरह
तरह की खबरों से रूबरू होते है कभी कही कुछ खबरे ऐसी होती है जिनको जानकर काफी
जयदा हैरानी होती और किसी किसी खबर पर तो यकीन करना भी मुश्किल हो जाता है लेकिन
जब उसकी सारि सच्चाई पता होती है तब हमे समझ आता है की इस तरह की भी घटनाये हो
सकती है आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा
रहे है जो काफी हैरान करने वाली है
यह घटना है देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश के
शिकोहाबाद की शादी के बाद एक परिवार में दुल्हन के आने की खुशी चंद दिन भी नहीं मन
पाई। उससे पहले ही लुटेरी दुल्हन पूरे परिवार को बेहोश कर नगदी आभूषण लेकर फरार हो
गई इस परिवार के बेहोश सदस्यों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल उन्हें
नहीं पता कि इस घर को एक ही दीं में बर्बाद करने वाली लुटेरी दुल्हन घर से और क्या
कीमती सामान लेकर गई है
शिकोहाबाद थाना के आरोंज गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र श्री
कृष्ण यादव की शादी 15 फरवरी को
शिकोहाबाद के लंबरदार मैरिज होम से हुई थी। पूरी खुशी के साथ दुल्हन को गांव ले
जाया गया और शादी की रस्में पूरी होने के बाद रिश्तेदार विदा कर दिए गए। घर पर
धर्मेंद्र के अलावा उसके पिता श्री कृष्ण यादव, मां मुन्नी देवी यादव, भाई अरविंद यादव, बहन नीतू यादव, भांजी रागिनी रह
गए थे
दुल्हन सुनीता के माता पिता की मौत के बाद उसके मौसा मौसी
ने उसे पाला था, यह बात धर्मेंद्र
के परिजनों को बिचौलिया ने बताई थी। दुल्हन के मौसा मौसी एटा के किराए के मकान में
रहते थे। बिचौलिया के कहने पर शादी संपन्न होने के बाद परिवार खुश था सोमवार को
दुल्हन के मौसा मौसी ससुराल में आए थे अपने साथ वह नशीली दवा मिलाकर मिठाई लाए थे
दुल्हन का इस पूरे परिवार ने हंसी खुशी से काफी जयदा स्वागत
सत्कार किया और रात को खाना खाने के बाद सभी ने मिठाई खाई दुल्हन ने खुद अपने
हाथों से सबको मिठाई दी थी। इसके बाद परिवार के किसी सदस्य को होश नहीं रहा
शादी विवाह का कार्यक्रम संपन्न हो जाने के बाद मंगलवार की
सुबह आसपास के लोगों ने परिवार से कोई आवाज नहीं आने पर देखा तो सभी बेहोश पड़े
हुए थे। सभी सदस्यों को शिकोहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ अजय सिंह चौहान
ने पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा लुटेरी दुल्हन की गिरफ्तारी के लिए
टीमें लगाई जाएगी। फिलहाल परिवार के सदस्य बेहोशी के बाद अस्पताल आए हैं
इस एक दीं की दुल्हन ने आभूषण और 20000 की नकदी के अलावा क्या कीमती सामान इस घर से
गायब किया है अभी इस बात की पूरी जानकारी नहीं मिल पायी है श्री कृष्ण का कहना है
कि बेटे की शादी के लिए उसने अपनी बेटी नीतू की ससुराल से आए गहनों को चढ़ा दिया
था। पुलिस ने बिचौलिया को भी बुला लिया है